Author: admin

  • मध्यप्रदेश में गिद्ध संरक्षण को मिल रही नई दिशा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

    मध्यप्रदेश में गिद्ध संरक्षण को मिल रही नई दिशा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में वन्य जीव पर्यटन में नए आयाम जुड़ रहे हैं। पारिस्थितिकी तंत्र में अत्यंत
    महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्धों का संरक्षण न केवल जैव विविधता की रक्षा के लिए आवश्यक है, अपितु पर्यावरण संतुलन बनाए
    रखने की दृष्टि से भी अनिवार्य है। प्रदेश में गिद्ध संरक्षण को भी नई दिशा दी जा रही है। भोपाल स्थित केरवा गिद्ध प्रजनन केन्द्र से
    6 गिद्धों को बुधवार को पहली बार प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राज्य सरकार ने गिद्धों सहित अन्य पशु पक्षियों की संकटग्रस्त प्रजातियों के
    संरक्षण के लिए सतत प्रयास किए हैं। एशिया से लुप्त हो रहे चीतों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दक्षिण
    अफ्रीका के देशों से चीते लाकर कूनो अभ्यारण में उनका संरक्षण एवं संवर्धन किया गया ।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण में छोड़े गए गिद्धों पर जीपीएस ट्रैकर लगाए गए हैं,जिससे उनके आवागमन,
    व्यवहार एवं सुरक्षा की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

  • Android यूजर्स के लिए खुशखबरी, कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग के साथ Gemini Live अब मुफ्त

    Android यूजर्स के लिए खुशखबरी, कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग के साथ Gemini Live अब मुफ्त

     

    Google ने सभी Android उपयोगकर्ताओं के लिए एक खुशखबरी की घोषणा की है। अब सभी Android उपयोगकर्ता कैमरा और स्क्रीन
    रिकॉर्डिंग के साथ Gemini Live का मुफ्त में उपयोग कर सकेंगे। कंपनी ने X (Twitter) पर एक पोस्ट में इसकी पुष्टि करते हुए कहा,
    “हमें कैमरा और स्क्रीन शेयर के साथ Gemini Live पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए हमने इसे और लोगों तक पहुँचाने का
    फैसला किया है। आज से और आने वाले हफ्तों में, हम इसे Gemini ऐप वाले सभी Android उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट कर
    रहे हैं।”

  • रेलवे ने समोसा-कचौड़ी सहित 60 चीजों के बढ़ाए रेट

    रेलवे ने समोसा-कचौड़ी सहित 60 चीजों के बढ़ाए रेट

     

    Railway News। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अब खानपान का बोझ
    बढ़ने जा रहा है। इसका कारण है कि रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा कर दिया है। ये नई रेट लिस्ट अलाकार्ट यानी
    रेलवे स्टेशन पर बनाकर बेचने वाले आइटमों पर लागू होगी। इसके अंतर्गत स्टेशन पर अब 16 के बजाय 20 रुपये में दो समोसे
    मिलेंगे।

  • चीतों का पुनर्वास प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    चीतों का पुनर्वास प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धरती पर चीता प्रोजेक्ट
    सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। भारत और लगभग सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप से विलुप्त हो चुके चीतों का पुनर्वास कर राज्य
    सरकार प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज ही केन्द्रीय
    पर्यावरण, वन एनं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा की है। इसमें तय किया कि
    मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट का विस्तार किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कूनो नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाए
    जाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जिन पर राज्य सरकार शिद्दत से अमल करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को
    मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।